
वाराणसीः आज संत रविदास जी की जयंती पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी के दौरे पर रहेंगी। वाराणसी में रविदास मंदिर में दोनों जाएंगे। दोनों कांग्रेस नेता सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकेंगे।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने रविदास जी की जयंती को लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित कर दिया था। पंजाब में पहले का मतदान 14 फरवरी को होना था लेकिन अब 20 फरवरी को मतदान किया जाएगा।
कांग्रेस, बीजेपी और ‘आप’ सहित सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से तारीख बदलने की अपील की थी। सभी का कहना था कि गुरु रविदास जी के अनुयायी त्यौहार से दो दिन पहले होने वाली वोटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि सभी अनुयायी वाराणसी की वार्षिक तीर्थयात्रा पर आते हैं।
वहीं अलावा यूपी में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार-प्रसार भी करेंगी। प्रियंका गांधी कानपुर कैंट और किदवई नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। जिसके बाद आर्य नगर और सीसामऊ में घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस को वोट करने की अपील करेंगी। वहीं कानपुर के गोविंदनगर में महिला शक्ति गर्जन कार्यक्रम में भी प्रियंका गांधी शामिल होंगी।
यूपी में सात चरणों में होने वाले चुनाव 10 फरवरी से शुरू हो गए हैं। चुनाव के दो चरण पूरे भी हो चुके हैं और तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को आयोजित होगा।