
TrendingUttar Pradesh
यूपी से लता का खास संबंध, इस जनपद में रहता है भाई …
भजन गायक जेएसआर मधुकर बताते हैं कि उनके पिता श्रीहित आशुदयाराम महाराज
मथुरा: सुरों की साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनकी कहानियों और उनके गाए गीतों को याद कर रहा है। ऐसे में लता मंगेशकर का मथुरा से भी गहरा नाता रहा है। जिसको लेकर यहां के लोगों ने जानकारी दी।
लोगों का कहाना है कि, वर्ष 1956 से 1976 के बीच कई बार लता मंगेशकर का वृंदावन आना हुआ। लता मंगेशकर जब भी वृंदावन आती थीं तो निधिवन में दर्शन करने जरूर जाती थीं।
सूफी भजन गायक जेएसआर मधुकर बताते हैं कि उनके पिता श्रीहित आशुदयाराम महाराज को लता मंगेशकर अपना भाई मानती थीं। इसीलिए वह बांके बिहारी कॉलोनी स्थित उनके घर पर भी कई बार आईं और पिताजी से संगीत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक बार उनके पिता के साथ स्वर कोकिला लता मंगेशकर जब संगीत सम्राट स्वामी हरिदास जी की साधना स्थली पहुंचीं तो कुछ क्षण आंख बंद कर वहीं बैठी रहीं और भक्ति में लीन हो गईं थीं।