PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रदेश में महिलाओं के लिए प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘महिला घोषणा पत्र’

प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है। इससे पहले भी प्रियंका गांधी महिलाओं को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फिशर टिकट और छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा कर चुकी है। वही आप एक बार फिर महिलाओं के लिए अलग से तैयार किए गए घोषणापत्र में प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर महिलाओं को तीन भरे हुए सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि आज सुबह प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश की मेरी बहनों आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उस को समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर दिए जाएंगे तथा प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने पहले भी छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा कर चुकी हैं सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुक्त होगी आशा और आंगनवाड़ी बहनों को प्रतिमाह ₹10000 का मानदेय मिलेगा नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 फीसद पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी तथा ₹1000 प्रतिमाह वृद्धा पेंशन तथा उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश भर में 75 विद्यालय खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणा पत्र

बता दें कि चुनाव नजदीक आते ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कहा कि महिला का जीवन संघर्ष का जीवन होता है यूपी में 5 साल में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ है वह आप सभी जानते हैं महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी कांग्रेश आपके लिए लड़ेगी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जब 40 फीसद महिलाएं आएंगी तो राजनीति में बदलाव होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: