
आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान, साध्वी प्रज्ञा को बताया मानसिक दिवालिया
अजान से नींद होती है खराब साध्वी प्रज्ञा
संभल: कांग्रेस के प्रवक्ता लखनऊ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम का विवादित बयान सामने आया है। संभल के कल्कि धाम पीठाधीश्वर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमोद कृष्णम ने भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पागल और मानसिक दिवालिया कर दिया है। वहीं दिग्विजय सिंह राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद को लेकर उठे विवादों के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मानसिक इलाज कराने का दावा किया है।
अजान से नींद होती है खराब साध्वी प्रज्ञा
बता दें कि इससे पहले कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भोपाल लोकसभा सीट से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि सुबह 5:00 बजे होने वाली अजान से सबकी नींद खराब हो जाती हैं। कुछ मरीज बीमार होते हैं तूने और भी तकलीफ होती है वहीं साधु सन्यासियों की साधना कभी यही समय होता है जिससे उनकी साधना में भंग पड़ता है।
साध्वी प्रज्ञा ने साधु संतों की पूजा अर्चना को लेकर सुबह का ही समय बताया। साध्वी ने कहा कि सुबह आरती का भी वही समय होता है लेकिन जबरन इन लाउड स्पीकर ओं की आवाज में हमें सुननी पड़ती है। जब हिंदू धर्म के लोग तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो एक कहते हैं इस्लाम में जायज नहीं माना जाता तब हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं लेकिन क्या कोई धर्म एक ऐसा कर रहे हैं। नहीं-नहीं स्कूल की राजनीति के दौरान भी साथ दिया नमाज को लेकर आपत्ति कर चुकी हैं।