
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कई जिलों में चुनाली रैली को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव तीसरे चरण के लिए औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
अखिलेश यादव आज जिन जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। ये सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन पिछले चुनाव में कुछ खास फायदा यहां से समाजवादी पार्टी को नहीं मिला था।
20 फरवरी को होने वाले तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। माना जा रहा है कि, इसमें 50 फीसदी सीटों पर यादव वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। करीब 30 सीट यादव बाहुल्य हैं। जिसे लुभाने के लिए सभी पार्टियां दमखम दिखा रही है। 2017 में बीजेपी सपा के वोटरों में सेंध लगाने में कामयाब हो गई थी। जिसके बाद उसने 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी।