PoliticsTrending

UP Election 2022: CM योगी हैं ‘निर्जीव मुख्यमंत्री’- अजय कुमार ‘लल्लू ‘

अजय कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निर्जीव मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह केवल अखिलेश यादव से नूरा कुश्ती खेलने में लगे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा अजीब बयान दिया है। अजय कुमार लल्लू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निर्जीव मुख्यमंत्री बताया है। इस दौरान अजय कुमार लल्लू के साथ बरेली के मौलाना तौकीर रजा, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक आजमगढ़ यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हेड शाहनवाज आलम भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह कुमार लल्लू ने कहा कि अब देश और प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेसका ना जरूरी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार की मनहूसियत से बचाने अब समय आ गया है और उन्हें रोकना जरूरी है। अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए भाजपा से भी खराब है इस दौरान उन्होंने कहा कि यादव वादा और जातिवाद के बजाय मानववाद की इस प्रदेश को ज्यादा जरूरत है।

अजय कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निर्जीव मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वह केवल अखिलेश यादव से नूरा कुश्ती खेलने में लगे हैं। मुख्यमंत्री को गरीब, नौजवान, महिला और किसान की बात नहीं कर रहे हैं। प्रदेश में केवल मैनेजमेंट की पॉलिटिक्स हो रही है भाजपा और सपा दोनों को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए। उत्तर प्रदेश में अब मुद्दों की राजनीति होगी जाति धर्म की नहीं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: