TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: BJP कार्यालय के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

नाबालिग को भगाने के आरोप में हुआ था बेटा गिरफ्तार

 यूपी: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला ने शुक्रवार दोपहर भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट प्रदेश कार्यालय में प्रवेश कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने समय रहते उसको पकड़ लिया। जिससे वह माचिस नहीं जला सकी। महिला के मिट्टी का तेल डालकर आत्महदाह के प्रयास की खबर फैलते ही हडकंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल ले गए। महिला आत्मदाह के प्रयास के पीछे गोसाईगंज पुलिस पर बेटे को फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजने की का आरोप लगाया है।

नाबालिग को भगाने के आरोप में हुआ था बेटा गिरफ्तार

गोसाईंगज थाना क्षेत्र के रानी खेड़ा निवासी राम प्यारी का आरोप है कि गोसाईगंज पुलिस ने उसके बेटे मोहित को लड़की भगाने का फर्जी आरोप लगाकर जेल भेज दिया। जबकि वह निर्दोष है। हजरतगंज थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल के मुताबिक महिला के बेटे को 26 मार्च को एक नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में साथी पंकज के साथ गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता के परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस व अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ राम प्यारी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कहा कि बर्न इंजरी न होने से कोई खतरे की बात नहीं है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: