
सड़क हादसा : चित्रशिला घाट के पास खाई में गिरा पिकउप वाहन
उत्तराखंड में आज सुबह सुबह एक कार के रुद्रप्रयाग में नदी में गिर जाने के बाद ठीक वैसे ही घटना नैनीताल जिले से भी सामने आ रही है।रानीबाग के पास एक पिकउप वाहन अनियंत्रित हो कर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
ये हादसा चित्रशिला घाट के पास हुआ। जब ये वाहन हल्द्वानी से पहाड़ की और जा रहा था। लोगों की मदद से चालाक को बेस अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिकउप को सूरज कुमार निवासी नयी बस्ती काठगोदाम चला रहा था। हादसे के वक्त वो वाहन में अकेला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बतया जा रहा है कि लगातार हो रही तेज़ बारिश के चलते ये हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही चालाक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तराखंड में बारिश के कारण कई जगह सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई सदलए बंद है। इन्हें खोलने का काम किया जा रहा है। भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। खेरना से लेकर क्वारब के बीच भी समय समय पर पहाड़ से पत्थर आ रहे है। इस जगह सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ को खोदा जा रहा था।
जहाँ पहाड़ी इलाकों से भूस्खलन की खबरे आ रही है।वही मैदानी इलाकों में जगह जगह जलभराव होने के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह जाम लग रहा है। कुछ घरों के अंदर पानी घुसने की घटना भी सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में नदी में समाई कार ,कार चालाक की मौत