
भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को देहरादून में राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। ये यात्राकांग्रेस भवन से शुरू होकर गांधी पार्क तक निकली गई।
कांग्रेस भवन में दिन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्रीहरीश रावत और उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर हरीश रावत और प्रीतम सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर बोलते हुए रावत ने कहा कि हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर देश हित में काम करना चाहिए। रावत ने उपस्थित सभी लोगों को एक नया और मजबूत उत्तराखंड बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में एक सुनहरा दिन है। साथ ही कहा कि इस तारीख को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने का आह्वान किया था। गांधी जी ने करो या मरो का नारा भी दिया जिसने देशवासियों को एकजुट किया।
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड के सभी सरकारी कॉलेजों में होगी वाई-फाई सुविधा