
TrendingUttar Pradesh
अखिलेश का कन्नौज दौरा आज, पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
अखिलेश यादव के आगमन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कन्नौजः अखिलेश यादव आज एक बार फिर कन्नौज दौरे पर है| इस दौरान अखिलेश पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सपा कार्यालय में मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। वहीं अखिलेश यादव के आगमन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय आएंगे। जहां वो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा न तो कोई विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष उसमें शामिल होंगे।