PoliticsTrending

जानिए आखिर क्यों मुलायम सिंह यादव को  ‘लिटिल नेपोलियन’ कहते थे पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल(Medanta Hospital) में निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर कल सैफई(Saifai) पहुंचेगा। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- PM Modi Gujarat visit : पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, सम्बोधन में मुलायम सिंह याद को किया याद

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनसे जुड़े तमाम किस्से और कहानियों को याद किया जा रहा है। जेपी आंदोलन से निकला एक ऐसा नेता जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार जीत-दर-जीत की सीढ़ियां चढ़ते हुए राजनीति के शिखर पर समाजवाद का परचम लहराया। तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहने के अलावा देश के रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं भी शुरू की।

ये भी पढ़े :- मेदान्ता अस्पताल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी..

कहा जाता है कि, मुलायम सिंह यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह(Chaudhary Charan Singh) के बेहद करीबियों में से एक थे। चौधरी चरण सिंह मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक सूझबूझ और रणनीति के कायल थे। इसलिए चरण सिंह उन्हें लिटिल नेपोलियन(Little Napoleon) कहते थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: