
उत्तर प्रदेश : पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन ने संभाला जोनल अधिकारी का पद
लखनऊ : नगर निगम ने जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जोनल अधिकारियों का काम देखने वाले अधीक्षकों को मूल पदों पर भेजा गया है। अधीक्षकों को प्रमुख जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
भवन कर वसूली में लापरवाही व क्षेत्र में सफाई का पर्यवेक्षण ढंग से न करने की वजह से यह बदलाव किए गए है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी कर दिया है। यूपी पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट को दोबारा से यह जिम्मेदारी मिली है।
पहले संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को जोनल अधिकारी की जिम्मेदारियां दी गई थी। जोनल अधिकारी का कार्यभार देख रहे दिलीप श्रीवास्तव को जोन सात का कर अधीक्षक अभी तक बनाया गया। सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह को जोनल अधिकारी तीन बनाया गया जोकि जोनल अधिकारी छह का काम देख रहीं है।
डॉ बिन्नो अब्बास रिजवी को जोनल अधिकारी छह बनाया गया है। अभी तक जो स्थानीय निकाय निदेशालय से संबंद्ध थी। नगर निगम में इनकी कुछ दिन पहले ही ज्वाइनिंग हुई थी। नगर आयुक्त से लड़ाई के चलते इन्हें जोन छह से हटाया गया। कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट को दोबारा से जिम्मेदारी ये मिल गई है।
सपा प्रमुख और पूर्व सीएम मुलायम सिंह की समधन अम्बी बिष्ट अभी तक उद्यान और दूसरे मुख्यालय पर कार्य देख रहीं थी। अब अम्बी बिष्ट को जोनल अधिकारी सात बना दिया गया है। पूर्व में सभी आवंटित कार्यों को उनसे वापस ले लिया गया है।