
UP Weather: यूपी में ‘कोल्ड वेब’ की वजह से छूट रही है कंपकंपी, जारी हुआ अलर्ट…..
मौसम विभाग में 21 से 23 जनवरी तक बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में जनवरी का महीना अपने पूरे शबाब पर है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गलन ने परेशानी बढ़ा रखी है लगातार बड़ी सर्दी ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन आने वाले 48 घंटे पर देशवासियों को और परेशान करेंगे। मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जारी करते हुए 20 जनवरी को मौसम बदलने का अनुमान बताया है। इसी के साथ मौसम विभाग में 21 से 23 जनवरी तक बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जाहिर की है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है यानी कि सभी अपने चरम पर होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर 21 जनवरी से सक्रिय हो रहा है इसका असर हल्का होगा लेकिन इसकी वजह बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इसी के चलते आज राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं दूसरी तरफ आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पंजाब, हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कड़ाके की शीत लहर जारी रहेगी।वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसका मुख्य कारण है कि उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।