
CM योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, कहा-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास जरूरी हैं। कई दशकों से बढ़ती जनसंख्या पर चर्चा हो रही है। पिछले चार दशकों से इस पर चर्चा चल रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। सबसे पहला कार्य जागरूकता का है। इसी से लक्ष्य हासिल होगा।
सीएम योगी ने कहा कि जहां नई जनसंख्या नीति लागू वहां अच्छे परिणाम दिखे। जनसंखया नियंत्रण का मकसद यूपी में खुशहाली लानी है। नई जनसंख्या नीति में हर वर्ग का ध्यना रखा गया है। आबादी के हिसाब से यूपी सबसे बड़ा राज्य है।
सीएम योगी ने कहा कि दो बच्चों के बीच उचित अंतराल नहीं होगा तो उसके पोषण पर असर पड़ेगा। यूपी में प्रजनन दर घटाने की जरूरत है। हर तबके को इसके साथ जोड़ना पड़ेगा, तभी यह सफल हो पाएगा। समाज को जागरूक करने की कोशिश होगी।
सीएम योगी ने कहा कि हमें बढ़ती आबादी के बारे में सोचना होगा।
बढ़ती जनसंख्या गरीबी का कारण है। यूपी को और अधिक कोशिश करने होंगे।पीएम के लक्ष्य को पूरा करने पर यूपी की ज्यादा जिम्मेदारी है। इस नीति का संबंध हर नागरिक से जुड़ा है। 2018 से कुछ प्रयास हुआ। यूपी पहला राज्य है जहां गांधी जयंती पर 36 घंटे लगातार चर्चा चली।
आपको बता दें कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का उद्घाटन भी किया गया है।
ये भी पढ़े :- दिल्ली में आया पानी का संकट, दिल्ली जल बोर्ड ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेदार