Tourism

यात्रा : परिवार और दोस्तों के साथ हॉलीडे पर जाना चाहते हैं तो ये जगहें हैं बेस्ट !

नई दिल्ली : इस व्यस्त जिंदगी में शुकून के पल बिताने के लिए घूमने-फिरने और परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। आप इसके लिए देश के कई स्थानों पर पिकनिक या फिर हॉलिडे सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं।

कोरोना काल में यात्रा के लिए बहुत सावधानियां रखना जरूर है। इस वक्त हर समय मास्क पहनकर ही रहना चाहिए रहें। शारीरिक दूरी का और नियमित समय पर अपने हाथों को साफ करने का जरूर ध्यान रखें।आप भी अगर कोरोना के दौरान दोस्तों के साथ हॉलिडे सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं, तो आप भी इन स्थानों पर जाएं।

खज्जियार

चंपा का एक छोटा सा पर्यटन स्थल जो डलहौजी से लगभग 24 किलोमीटर दूरी पर है। पश्चिमी हिमालय के विशाल पर्वतों की तलहटी में खज्जियार बसा है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में यह पर्यटन स्थल स्थित है। यहां कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। नागा मंदिर, शिव मंदि तथा हडिंबा देवी का मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिर है। खज्जियार पैराग्लाइडिंग के लिए भी जाना जाता है।

विल्सन हिल

विल्सन हिल गुजरात का एक विशेष हिल स्टेशन है। यह सूरत के धर्मपुर तहसील में है। यह हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है। अक्सर शांतिप्रिय लोग विल्सन हिल आते हैं। यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल खूबसूरत सुंदर प्रकृति नजारों के साथ-साथ मौजूद हैं। बरूमल शिव मंदिर, जिला विज्ञान केंद्र, लेडी विल्सन म्यूजियम, बिलपुड़ी ट्विन वाटरफॉल्स, ओजोन घाटी, सूर्योदय तथा सूर्यास्त प्वाइंट, संगमरमर छतरी, शंकर झरना पॉइंट इन स्थानों में शामिल हैं।

रिंबिक

रिंबिक, पश्चिम बंगाल का एकांत और शांति देने वाला एक गांव है। यहां से कंचनजंगा का नजारा कैची डेस्टिनेशन है। पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क यहां बहुत फेमस है।

लोहाघाट
उत्तराखंड के चंपावत में प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण लोहाघाट एक हिल स्टेशन है। इतिहासकार के अनुसार लोहाघाट पर 11वीं और 12वीं शताब्दी में चंद वंश का शासन था। यहां पर कई मंदिर हैं। यहां बाणासुर का किला बहुत प्रसिद्ध है। पंचेश्वर मंदिर, मायावती आश्रम, माउंट एबट अन्य पर्यटन स्थल भी यह मौजूद हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: