
….तो अब से बंगाल में बीजेपी नहीं करेंगी दुर्गा पूजा का आयोजन, जानिए क्या है वजह ..
नेशनल डेस्क : बीजेपी में आगामी सालों से पश्चिम बंगाल(West Bengal) में दुर्गा पूजा का आयोजन न करने का फैसला किया है। दरअसल, विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी(bjp) ने खुद की दुर्गा पूजा आयोजित करना शुरू किया था।
भाजपा राज्य में दुर्गा पूजा आयोजित करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी बन गई थी। लेकिन अब पार्टी ने इस प्रथा को अगले साल से बंद करने का फैसला किया है। हांलाकि पार्टी आयोजन न करने की वजह आर्थिक संकट बता रही है। लेकिन, इस बात पर अंदरूनी बहस हुई कि, क्या एक राजनीतिक पार्टी को दुर्गा पूजा का आयोजन करना चाहिए। पार्टी को अब राज्य में अपनी ‘बंगालीयता’ साबित करने की जरूरत नहीं है। यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस(Trinamool Congress) ने भाजपा को ‘बाहरी पार्टी’ बताया था।
ये भी पढ़े :- दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम ?
बता दें कि, इस बार पश्चिम बंगाल भाजपा ने दुर्गा पूजा के लिए एक 28 साल की गैर-ब्राह्मण महिला पुजारी सुलता मंडल को चुना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मजूमदार ने कहा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा पूजा लगातार कम से कम तीन वर्षों तक आयोजित की जानी चाहिए। इसलिए यह आखिरी साल होगा और हम वित्तीय संकट की वजह से अगले साल से इसका आयोजन नहीं करेंगे।