Sports

मिसाल : बच्चे की जान बचाने के लिए बेच डाला अपना ओलंपिक पदक

एक बच्चे की जान बचाने के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाली पोलिश एथलीट मारिया आंद्रेजेक ने अपना पदक  बेचने का फैसला लिया ।मारिया आंद्रेजेक को भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त हुआ था।

 

मारिया ने अपने ओलंपिक मेडल को नीलाम करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। लोगों ने उनके इस कदम की खूब तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारिया को पता चला कि मिस्लोव नाम का एक बच्चा दिल की बीमारी से जूंझ रहा है। बच्चे को ठीक होने के लिए सर्जरी करवानी पड़ेगी। सर्जरी काफी महंगी थी। इस कारण बच्चे के माता पिता द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगी जा रही थी।

 

ये जानकर मारिया ने बच्चे की सर्जरी के लिए अपना सिल्वर मेडल नीलाम करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर मारिया की इस दरियादिली की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

 

मेडल का खरीदार भी मिल गया है। जबाका नाम की कंपनी इस मेडल को खरीद रही है। मारिया ने जबाका का आभार व्यक्त किया।

 

मारिया ने एक हफ्ते पहले फेसबुक में लिखा था कि, “मैंने इसके बारे में बहुत सोचा, मुझे ऐसा करना ही सही लगा। ओलिंपिक मेडल एक बहुत बड़ी चीज है। पर अगर उससे में किसी की जान बचा पायी। तो ये उससे भी बड़ी बात होगी।”

 

सच में मारिया का ये कदम काबिले तारीफ था। अपनी मेहनत के दम पर कमाए पदक को किसी की जान बचाने के लिए बेच कर उन्होंने सबके सामने एक उदहारण पेश किया है।

ये भी पढ़े :- U-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय मिक्स्ड 4×400 रिले टीम ने रचा इतिहास

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: