PoliticsTrending

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में दलित- ब्राह्मण को साधने में उतरी BSP

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शामिल होंगे और इस दौरान वह सर्वसमाज के लोगों को संबोधित

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बहुजन समाज पार्टी अपने फुल एक्शन मोड़ पर आ गई है। इसी के चलते आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सहारनपुर दौरे पर होंगे। इस दौरे के दौरान महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सहारनपुर आकर सर्व समाज के लोगों को साधने का प्रयास करेंगे। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की ओर से आज सहारनपुर के पंचवटी गार्डन में मंडल स्त्री जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शामिल होंगे और इस दौरान वह सर्वसमाज के लोगों को संबोधित करेंगे इससे पहले सतीश चंद्र मिश्रा 11 अक्टूबर को सहारनपुर आए थे और उन्होंने प्रबुद्ध विचार गोष्ठी को संबोधित किया था।

अब देखना यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सतीश चंद्र मिश्रा बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में कितने सर्व समाज के लोगों को साथ में की कोशिश करते हैं। आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव बसपा के लिए चुनौती पूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रहे समाजवादी पार्टी अपने जोर-शोर से प्रचार में जनसभाएं करने में लगी है वही बहुजन समाज पार्टी अभी भी अपने ऑफिस और सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर तीखे प्रहार कर रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: