
मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के ऑफिस से मिली गुप्त अलमारी , कई अहम कागजात मौजूद
पॉर्नोग्राफी कंटेंट में जेल भेजे गए राज कुंद्रा के ऑफिस से एक गुप्त अलमारी मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथों लगी है, जिसमें कई अहम कागजात मिलने की बातें कही जा रही है।
अश्लील और पोर्नोग्राफी कंटेंट बनाने के मामले में जेल भेजे गए राज कुंद्रा से जुड़ी हर रोज नई कहानी सामने आ रही है। अब जो सबूत मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथों लगी है उससे राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस के हाथो राज कुंद्रा के विआन इंडस्ट्रीज से एक गुप्त अलमारी मिली है और जब पुलिस ने इसमें छानबीन की तो कई अहम कागजात बरामद किए गए हैं। इससे पहले राज कुंद्रा के घर पर भी जांच पड़ताल की जा चुकी है और इसी के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ भी लगातार पूछताछ हो रही है।
हालांकि इस मामले में राज कुंद्रा कितने दोषी और कितने निर्दोष है यह 26 जुलाई को मुंबई हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर पता चलेगा। फिलहाल अभी राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी बयानों को खारिज किया है तो वही पत्नी शिल्पा शेट्टी ने साफ शब्दों में पति को निर्दोष बताया है और कहा है कि उनके पति का ऐसी कोई भी ऐप से संबंध नहीं है। शिल्पा शेट्टी ने यह बात भी कही है कि जिस कंपनी की बात मुंबई पुलिस कर रही है वह कंपनी राज कुंद्रा नहीं बल्कि उनके बहनोई चलाते हैं।
आपको बता दें कि जब से इस मामले में राज कुंद्रा जेल भेजे गए है तब से कई अभिनेत्रियों ने भी उन पर आरोप लगाया है। इससे पहले फरवरी महीने में भी यह मामला एक बार प्रकाश में आया था, जहां राज कुंद्रा की हॉट शॉट ऐप में काम करने वाले कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।