PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता का हंगामा, बाहरी को टिकट देने का लगाया आरोप

लखनऊ: दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका और राहुल गांधी युवा घोषणा पत्र युवा भर्ती विधान जारी कर रहे थे तो वहीं, लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की एक लड़की लड़ रही थी। गाजीपुर सदर से आई कुसुम तिवारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी तो वहां पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता ने गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। गाजीपुर से आई कुसुम तिवारी का आरोप है कि जिले की सदर सीट से 15 लोगों ने आवेदन किया था। जिसके लिए बाकायदा स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन, इन 15 लोगों को टिकट न देकर बाहर से आए लोटन राम को टिकट दे दिया गया है। कुसुम का कहना है कि वो प्रियंका गांधी और कांग्रेस का सम्मान करती हैं लेकिन, कुछ लोग कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं पर गालियां देने का लगाया आरोप यही नहीं, कुसुम ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो शांति से कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध जताने के लिए धरने पर बैठी थीं तो उन्हें गालियां देकर हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया गया है तब से लड़के महिलाओं से जलने लगे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई महिला कार्यकर्ता टिकट न मिलने पर कांग्रेस में हंगामा कर चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

लखनऊ: दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका और राहुल गांधी युवा घोषणा पत्र युवा भर्ती विधान जारी कर रहे थे तो वहीं, लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की एक लड़की लड़ रही थी। गाजीपुर सदर से आई कुसुम तिवारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी तो वहां पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता ने गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।

गाजीपुर से आई कुसुम तिवारी का आरोप है कि जिले की सदर सीट से 15 लोगों ने आवेदन किया था। जिसके लिए बाकायदा स्क्रीनिंग भी हुई थी लेकिन, इन 15 लोगों को टिकट न देकर बाहर से आए लोटन राम को टिकट दे दिया गया है। कुसुम का कहना है कि वो प्रियंका गांधी और कांग्रेस का सम्मान करती हैं लेकिन, कुछ लोग कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं पर गालियां देने का लगाया आरोप

यही नहीं, कुसुम ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वो शांति से कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध जताने के लिए धरने पर बैठी थीं तो उन्हें गालियां देकर हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि जब से ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया गया है तब से लड़के महिलाओं से जलने लगे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई महिला कार्यकर्ता टिकट न मिलने पर कांग्रेस में हंगामा कर चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: