PoliticsTrending

UP Election result 2022: वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त, सभी सीटों पर आगे

 सपा के किशन दीक्षित अब पीछे हो गए हैं। भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी अब आगे हैं।

वाराणसीः 8 विधानसभा की मतगणना सुबह आठ बजे से लगातार चल रही है। काउंटिंग के शुरुआती समय में काशी विश्वनाथ वाली सीट (वाराणसी दक्षिणी) से बीजेपी पीछे चल रही थी। करीब चार घंटे बाद बीजेपी के पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने अब बढ़त बनाई है। सपा के कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित उन्हें टक्कर दे रहे थे। अब पीछे हो गए हैं। उधर, वाराणसी की सभी आठ सीटों पर बीजेपी आगे हो गई है।
वाराणसी शहर दक्षिणी के बीजेपी प्रत्याशी डॉ. नीलकंठ तिवारी 26787 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित 19773 वोट पाकर दूसरी जगह पर हैं।
काशी की 8 सीटों का रुझान…
शिवपुर : भाजपा के अनिल राजभर को अब तक 8447 और सुभासपा के अरविंद राजभर को 5711 वोट मिले हैं।
पिंडरा : भाजपा के अवधेश कुमार सिंह को 6334 वोट, कांग्रेस के अजय राय को 3145 और बसपा के बाबूलाल को 3282 वोट मिले हैं।
अजगरा : भाजपा के त्रिभुवन राम को 12826 वोट, सुभासपा के सुनील सोनकर को 7318 वोट अब तक मिले हैं।
कैंट : भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर सपा की पूजा यादव हैं।
सेवापुरी : भाजपा के नील रतन सिंह को 3678 वोट और सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल को 2840 वोट अब तक मिले।
रोहनिया : अपना दल एस के डॉ. सुनील पटेल को 3159 और अपना दल क. के अभय पटेल को 2401 वोट मिले।
शहर दक्षिणी : सपा के किशन दीक्षित अब पीछे हो गए हैं। भाजपा के डॉ. नीलकंठ तिवारी अब आगे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: