IndiaIndia - World

होटल से बरामद हुआ हिंदू वाहिनी के नेता का शव,, कांग्रेस ने मंत्री पर लगाया आरोप

मुम्बई। हिंदू वाहिनी के नेशनल सेक्रेटरी और सरकारी ठेकेदार संतोष पाटिल को उडुपी के सांभवी होटल के एक कमरे में मृत पाया गया। वहीं मृतक  संतोष पाटिल के 2 दोस्त उसके बगल के कमरे में रुके थे।

 

बता दें कि मृतक संतोष पाटिल के कमरे से किसी तरह को कोई डेथ नोट बरामद नहीं किया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा इस मामले में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार की मांग की जा रही है।

 

बताया जा रहा कि मृतक संतोष पाटिल की मौत का जिम्मेदार ईश्वरप्पा है। सूत्रों की माने तो संतोष पाटिल ने मरने से पहले सोमवार रात अपने व्हाट्सऐप  से कुछ लोगो को मैसेज  भेजे, जिसमें उसने अपनी मौत के लिये ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: