India Rise Special

हरियाणा पुलिस का जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के जुर्म में गिरफ्तार

 

हरियाणा पुलिस के एक जवान को भारतीय सेना की सूचना पाकिस्तान की एजेंसी तक पहुँचाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। जवान का नाम सुरेंद्र  बताया जा रहा है। उसके पास से दो सिम भी बरामद किए गए है।

अब उसकी कॉल डिटेल्स के माध्यम से पता लगाया जायेगा कि उसने किस तरह की सूचना पाकिस्तान एजेंसी को।  पुलिस मामले की गहन जांच में लगी हुई है।

सिपाही इससे पहले फौज में काम करता था और 2018 में वहाँ से रिटायर हुआ था। उसके बाद उसने हरियाणा पुलिस में सिपाही की नौकरी करनी शुरू कर दी थी। 2018 में ही उसकी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिये एक पाकिस्तानी महिला से जान पहचान हुई।

उसी के कहने पर वो पाकिस्तान एजेंसी को 2018 से ही सारी जानकारी मुहैया करवाता था। इसके बदले में बो उनसे पैसे भी मांगता था। अभी तक वो लगभग 70,000 रुपये पाकिस्तान की एजेंसी से ले चुका था।

पलवल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है। बतया जा रहा है कि अगर सेना उसे अपने हवाले करने को कहेगी तो ऐसा भी किया जाएगा। फिलहाल पता लगाने की कोशिश जारी है कि उसने अभी तक पाकिस्तान की एजेंसियों को क्या क्या बतया और ये भारत की सुरक्षा के लिए कितना घातक हो सकता है।

जवान की गिरफ्तारी के साथ ही एक बार फिर भारत की आंतरिक सुरक्षा को ले कर कई सवाल उठ गए है। जब देश की रक्षा करने वाला ही ऐसा करेगा तो देश का क्या होगा।

कुछ दिन पूर्व ही पंजाब पुलिस ने भी ISI को सूचना मुहैया करवाने पर सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए जवानों के नाम 23 वर्षीय  हरप्रीत सिंह और गुरभेज सिंह है। वो सारी जानकारी ड्रग पैडलर रणवीर सिंह तक पहुँचाते थे।

फरवरी से मई के बीचइन दोनों ने लगभग  राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित 900 से अधिक व दस्तावेजों की तस्वीरें रणवीर सिंह को भेजी। रणवीर ने बाद में ये दस्तावेज़ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी तक पहुँचा दिए थे ।

ये भी पढ़े :- 2 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर फिर से आमना सामना होगें भारत- पाकिस्तान

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: