
बड़ी खबर: मंदिर के सामने अचानक मुस्लिम महिला पढ़ने लगी नमाज, पुलिस ने हिरासत में लिया
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे कराने को लेकर शुक्रवार
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद(GYANWAPI MASJID) परिसर की वीडियोग्राफी (VIDEOGRAPHY0और सर्वे कराने को लेकर शुक्रवार को गहमागहमी का माहौल दिखाई दे रहा है। मुस्लिम पक्षकार(MUSLIM ) कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं हिंदू पक्ष का कहना है कि, मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया है। इसलिए उन्हें ऋंगार गौरी मंदिर में पूजा करने का हक दिया जाए।
ज्ञानवापी मस्जिद में आज होने वाली वीडियोग्राफी से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे |लेकिन सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर इसी बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर एक महिला नमाज पढने लगी | पुलिस ने एक महिला को नमाज पढ़ते हुए हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। महिला श्रीविश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंचकर अचानक से नमाज पढ़ने लगी। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी देर इंतजार किया और बाद में हिरासत में ले लिया।