
कारगिल विजय दिवसः पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म समेत इन नेताओं ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
दिल्ली : देश आज 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस(Kargil Vijay Diwas) के मौके पर शहीदों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म(Draupadi Murm) पीएम मोदी(PM Modi) समेत अमित शाह(Amit Shah) ने ट्वीट कर देश के सपूतों को सलाम किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’
ये भी पढ़े :- UP: आकाशीय बिजली लेकर आई आफत, CM योगी ने किया 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!’
कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद! pic.twitter.com/wIHyTrNPMU
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2022
इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है। अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुन: तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूं।’
कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है।
अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर पुन: तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करता हूँ। pic.twitter.com/ewmcYBwGPw
— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2022
ये भी पढ़े :- जापान के सकुराजिमा में ज्वालामुखी फटा, हाई अलर्ट जारी
वहीं केंद्री मंत्री नितिन गडकरी ने वीर सपूतों को याद करते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं। अतुलनीय साहस और शौर्य का परिचय देने वाले सेना के सभी जवानों को शत्-शत् नमन।