India Rise Special

Uttrakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन , जानिए अब तक कितने लोगों ने भरा पर्चा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। पर्चा भरने कर चौथे दिन गुरुवार को 263 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नामांकन करने वालो में गढ़वाल मंडल में 158 और कुमाऊ मंडल में 105 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक प्रदेश में कुल 428 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

 

 

बीते गुरुवार को हुए नामांकन में खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गंगोत्री विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल (सेनि), ऋषिकेश से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, चकराता से नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, चौबट्टाखाल से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, सोमेश्वर से रेखा आर्य, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, गदरपुर से अरविंद पांडेय और डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल शामिल रहे। किच्छा सीट से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने भी गुरुवार को नामांकन दर्ज किया।

 

 

वही देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर 52 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों के लिए 42, टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 17, पौड़ी जिले की छह विधानसभा सीट के लिए 17 व चमोली की तीन विधानसभा सीटों के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: