PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रदेश में फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की योगी सरकार- डॉ.महेंद्र सिंह

बुलंदशहर सदर सीट से मोबीन को बनाया प्रत्याशी

 बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र एवं स्याना की चुनाव संचालन समिति की गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि हमें घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करनी है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने संचालन जिला महामंत्री अजय त्यागी ने किया। बैठक में बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, स्याना प्रत्याशी देवेंद्र लोधी, सुनील यादव, कृष्ण गहलोत, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, नागेंद्र सिंह,कुलदीप चौधरी, डम्बर सिंह प्रधान, सत्येंद्र सिंह, गौरव मित्तल, अरुणा सिरोही रहे।
भाजपा में सभी का हित सुरक्षित: डॉ. भोला सिंह
विधानसभा चुनाव से पहले सांसद डा. भोला सिंह की उपस्थिति में अनुसूचित जाति के कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ली। डा.भोला सिंह ने कहा कि सभी का हित भाजपा में सुरक्षित है। ब्लाक प्रमुख माया शर्मा के आवास पर कार्यक्रम में कई लोग भाजपा में शामिल हुए। मंगलवार को ऊंचागांव ब्लाक प्रमुख माया शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में सांसद डा.भोला सिंह ने क्षेत्र के गांव बरवाला के ग्राम प्रधान सतवीर सिंह, ऊंचागांव के विजय कुमार, निजामपुर बांगर के अनिल, नरसेना के राजन सिंह आदि ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बुलंदशहर सदर सीट से मोबीन को बनाया प्रत्याशी
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने मोबीन उर्फ कुल्लू कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने मोबीन उर्फ कल्लू कुरैशी को बुलंदशहर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। मोबीन ने बताया कि पूरी मेहनत से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: