
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन
दर्शन करने के बाद उन्होंने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में राधा- कृष्ण के दर्शन किए।
आगरा: आगरा की दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मथुरा में मंगलवार को सुबह दर्शन करने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह, ठाकुर केशव देव मंदिर, योगमाया मंदिर में दर्शन किए। दर्शन करने के बाद उन्होंने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में राधा- कृष्ण के दर्शन किए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का काफिला कार से गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ जहाँ उसका जीर्णोद्धार किया गया है। परिसर का भृमण करने के बाद सीएम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके सामने करीब चार हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा।
जानकारी की मुताबिक मुख्यमंत्री योगी दोपहर एक बजे करीब आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां कुछ देर ठहरने के बाद राजकीय विमान से राजधानी के लिए रवाना होंगे। आगरा में भाजपा नेता उनसे मुलाकात की प्रतीक्षा में हैं।