
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के बाद राज्य की सियासत में बड़े बदलाव दिख रहे हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी(BJP) मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव (loksbha chunav)की तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी(samajwadi party) ने भी लोकसभा चुनाव को सपा बनाम भाजपा(bjp) बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विधानसभा चुनाव के बाद मुलायम सिंह और अखिलेश यादव(akhilesh yadav) पहली बार एक मंच पर साथ नजर आए। मुलायम सिंह ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार रहें। हमारी लड़ाई बीजेपी से है। इस बार भी सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला होना चाहिए। दरअसल, मुलायम सिंह यादव ये चाहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता इस बात को समझें और जनता तक पहुंचाएं कि भाजपा का मुकाबला इस बार भी सिर्फ सपा ही कर सकती है।
# यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: हादसे में 7 लोगों की मौत पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक
# UP: प्रदेश में ‘गर्मी’ को लेकर येलो अलर्ट जारी, यह शहर होंगें ज्यादा प्रभावित…
सपा-भाजपा के अलावा यूपी में अब कोई नहीं
सपा संरक्षक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। इस ज़िम्मेदारी और इस विश्वास को खोएंगे नहीं। लोगों ने विश्वास किया है तो इस विश्वास पर हम अडिग होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, आपको जानकारी होनी चाहिए कि दुनिया में चर्चा समाजवादी पार्टी की है। उसके बावजूद कई टिप्पणी की गई है समाजवादी पार्टी के बारे में। मुलायम सिंह ने कहा कि यह तो साफ है अब लड़ाई दो ही लोगों के बीच है समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच। उत्तर प्रदेश में अब कोई नहीं है, केवल समाजवादी पार्टी और भाजपा है। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीबों, भूमिहीनों, किसानों की बात करते हैं और सभी जातियों के साथ एक सम्मानजनक हमारा व्यवहार रहता है।