TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही अटल जी की जयंती

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती पर शनिवार यानी आज पूरा देश उन्‍हें नमन कर रहा है। उनकी जयंती को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी आज उनको लोक भवन परिसर में नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में विख्यात स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया और मुख्य सचिव आरके तिवारी ने भी लखनऊ में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मना रही अटल जी की जयंती

भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को आज सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। दिल्ली, लखनऊ, बलरामपुर और ग्वालियर से सांसद रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा ने हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ‘अटल युवा संकल्प यात्रा’ भी निकाली गई। इसके तहत युवा मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर अटल बिहारी के संदेश को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

राज्यपाल और मुख्‍यमंत्री योगी ने दी क्रिसमस की बधाई

इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रभु यीशू ने असहाय व पीड़ित मानवता को प्रेम, करुणा व अटूट संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। प्रभु यीशु की शिक्षाओं पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।  

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: