
TrendingUttar Pradesh
बारिश से बढ़ी उमस, लोगों का हाल हुआ बेहाल
स्कूलों के खुलने से बच्चे भी स्कूल जा रहे हैं। जिनको काफी परेशानी हो रही है।
आगरा: ताजनगरी में बीते सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कुछ घंटों के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन मंगलवार को गर्मी का सितम फिर से जारी हो गया है। लोग घरों में उमस से बेहाल हैं। स्कूलों के खुलने से बच्चे भी स्कूल जा रहे हैं। जिनको काफी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की बारिश की संभावना है और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सुबह 10 बजे तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। नौ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। तापमान भी 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।