India - WorldIndia Rise SpecialTrending

पात्रा चॉल घोटाला : संजय राउत को नहीं मिली राहत, 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे शिवसेना सांसद

मुंबई : पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें अब औऱ बढ़ गयी हैं। दरअसल संजय राउत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। और अब राउत 22 अगस्त तक जेल मे रहेंगे।

ये भी पढ़े :- खाटूश्याम मन्दिर हादसे में मारे गये लोगों पर सीएम व्यक्त की संवेदना, आर्थिक मदद का किया ऐलान

इसके अलावा अदालत ने संजय राउत के स्वास्थ्य को देखते हुए, उन्हें उन सभी दवाओं के अनुमति दे दी है जो उन्हें ईडी की हिरासत के दौरान दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, राउत की जमानत के लिए आज याचिका दायर नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि, संजय राउत अभी तक ईडी की हिरासत में थे। इससे पहले गुरुवार को राउत को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद विशेष अदालत ने ईडी की हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। बता दें कि, ईडी संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ कर चुकी है।

ये भी पढ़े :- इंसानों में दिख रहा लंपी वायरस का खतरा ? जांच में वैज्ञानिक ने किया ये खुलासा…

बताते चलें कि, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 साल राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापेमारी की थी। और करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: