
FIFA World Cup 2022: स्टेफनी फ्रेपर्ट ने रचा इतिहास, पुरुषों के विश्वकप में बनीं पहली महिला रेफरी
कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गए हैं।
पुरुषों के विश्वकप में बनीं पहली महिला रेफरी
मेक्सिको और पोलैंड के बीच मुकाबले में बनी मैच रेफरी
स्पोर्ट्स डेस्क: फ्रांस( FRANCE) की रेफरी स्टेफनी फ्रेपर्ट पुरुषों के फीफा विश्वकप( FIFA WORLD CUP) में दायित्व संभालने वालीं पहली महिला अधिकारी बन गईं। उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला। पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं। कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गए हैं।
देसी विदेशी पूंजी निवेश के लिए सरकार का प्रयास केवल चुनावी स्वार्थ तक ही सीमित ना हो- मायावती
इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गए हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं। 38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं।