
अलवर मन्दिर विवाद : मन्दिर तोड़ना आस्था पर चोट – राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
जयपुर। राजस्थान ( Rajasthan ) के अलवर में 300 सौ साल पुराने मन्दिर तोड़ने के मुद्दे पर राजनीति गरमाई है ऐसे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह( Arun Singh) ने कांग्रेस (Congress)को नेतृत्व विहीन पार्टी करार देते हुए कहा कि, “यह परिवारवाद पर चल रही है। जबकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। राजस्थान के राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर तोड़ना भाजपा (BJP) के लिए मुद्दे से कहीं ज्यादा आस्था का प्रतीक है। मंदिर तोड़ना लोगों की आस्था पर चोट है। मूर्तियों को ड्रिल मशीन से काटना हिंदुओं की आस्था पर चोट है। ”
बीते रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अरुण सिंह अलवर मुद्दे पर अपने विचार साझा किए इसके साथ कांग्रेस पर हमला बोला, इसके साथ ही उन्होंने यहां अलवर जिला इकाई के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के साथ ही राजगढ़ जाकर प्रशासन द्वारा तोड़े गए तीन मंदिरों, मकानों और दुकानों को देखा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी बात की।
ये भी पढ़े :- अलवर 300 साल पुराना शिव मन्दिर तोड़ने पर विहिप ने की आदोंलन की घोषणा, जानिए क्या है पूरा मामला
सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)पर तंज कस कही ये बात
अरुण सिंह ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” अधिकारियों ने मनमर्जी से तोड़फोड़ की है। जबकि नगर पालिका के बोर्ड में इस तरह का प्रस्ताव पारित ही नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सीएम ने कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार करने की खुली छूट दे रखी है। तबादलों में पैसा लिया जा रहा है।पेट्रोल और डीजल पर गहलोत सरकार को वैट कम करना चाहिए। उधर, मंदिर तोड़े जाने के विरोध में पांच मई को अलवर में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।”
ये भी पढ़े :- “अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023” -स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल
मन्दिर विवाद पर सीएम गहलोत ने तोड़ी चुप्पी , कही ये बात
वही मन्दिर विवाद पर भाजपा नेता अजय सिंह के बयान का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,” हमें हिंदू होने पर गर्व है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एकमात्र एजेंडा देश को हिंदू और मुस्लिम के बीच बांटकर राजनीति करना है। पूरे देश में हिंसा और तनाव का माहौल है। संविधान और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके आगे गहलोत ने कहा कि मीणा धमाल पट्टी करते हैं। वह चाहते हैं धमाल पट्टी हो, हिंसा हो और विकास का काम रुके। गहलोत ने कहा कि इनकी सोच विकास को रोकने की है।