
गांव में आई बाढ़ तो दूल्हे ने बारात ले जाने के लिए बनवा दिया बांस का पुल, देखें तस्वीरें
पिता ने बेटे की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी
Patna: बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश का कहर अभी भी जारी हैं। साथ ही शादी का सीजन भी चल रहा हैं। ऐसे में इस बीट कई ऐसी अतरंगी खबर आ रही है जहां लोग अलग अलग तरीके से शादी कर रहे हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। बगहा के चूडीहरवा गांव में एक बारात को निकालने के लिए दूल्हे के परिवार को चचरी पुल बनाना पड़ा।
जैसा कि आप सभी जानते है बिहार के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी आ खड़ी हो गई है। इस बीच बगहा के चूडीहरवा गांव से खबर आती है कि एक बारात को निकालने के लिए दूल्हे के परिवार को चचरी पुल बनाना पड़ा। ये बारात बगहा के चूड़ीहरवा गांव के बबलू की थी। चूकि गांव में बाढ़ जैसी स्थिती थी और पानी को पार कर गांव से बारात निकाल पाना सम्भव नहीं था। इसलिए बबलू के पिता पारस लाल और पड़ोसियों ने चचरी पुल बनाने की ठान ली।
उन्होंने बेटे की शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। घर में मेहमान और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे, लेकिन अचानक उनका गांव पूरी तरह बाढ़ से घिर गया। गांव में अचानक आई बाढ़ ने शादी की तैयारियों पर पानी फेर दिया। जानकारी के मुताबिक, गांव में रास्ता नहीं होने की वजह से दूल्हे को मोटरसाइकिल का सहारा लेना पड़ा। मोटरसाइकिल पर ही दूल्हे की परछावन हुई। चचरी पुल बनाने के बाद दूल्हा मोटरसाइकिल से बारातियों के साथ ससुराल भंगहा पहुंचा। शादी के लिए चचरी पुल बनवाने की यह खबर इन दिनों चंपारण में चर्चा का विषय बनी हुई है।