Delhi

उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है गर्मी का कहर, दिल्ली मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

अभी अप्रैल महीने की शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है। दिन-ब-दिन बढ़ते पारे और गर्मी और तपन से लोगों का जीना मोहाल हो रहा है।

 

 

आज और कल बढ़ेगी गर्मी

 

 

इस समय समूचे उत्तर भारत के अधिकांश राज्य लू की चपेट में हैं। वहीं 1951 के बाद बुधवार का दिन सबसे गर्म माना गया। दिनभर गर्म हवाएं चलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 8 ज्यादा लगभग 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज और कल पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मध्य भारत और महाराष्ट्र में 5 दिन तक लू चलने के आसार हैं। दिल्ली में एक-दो अप्रैल को पारे हल्की गिरावट हो सकती है।

 

 

अगले 7 दिनों में नहीं मिलेगी राहत

 

 

मौसम विभाग दिल्ली के वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि, अगले 7 से 10 दिनों में दिल्ली, राजस्थान, मध्य भारत, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सिर्फ केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्व में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले 24 घंटे में कई इलाकों में गंभीर स्तर की लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नए माह के पहले दिन तेज रफ्तार से हवाएं चलने से लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन, इसके तीसरे दिन फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और लू दर्ज की जाएगी।

 

 

महाराष्ट्र में लू ने बढ़ाया पारा

 

 

मौसम वैज्ञानिक जयंत सरकार ने बताया कि, मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिले अहमदनगर, सोलापुर, जलगांव के अलावा मराठवाड़ा के औरंगाबाद, हिंगोली, परभनी और जालना में अगले 3 दिन तक लू चल सकती है। जबकि दिल्ली, राजस्थान, मध्य भारत, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले सात से दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर में केवल कुछ बारिश होगी। इधर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में गर्मी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मार्च माह में पहली बार पारा 20 डिग्री के पार हो गया है। यही क्रम चलता रहा तो आने वाले दिनों में ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार भी सामान्य से कई गुना तक बढ़ जाएगी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: