PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी, मुलायम सिंह को मौका और चाचा को झटका

बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। हालांकि, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव को इस सूची में कहीं जगह नहीं मिली है। बता दें कि शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में फिलहाल विलय नहीं हुआ है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के​ लिए सभी दलों की ओर से ताकत झोंकनी शुरू कर दी गई है। बड़ी चुनावी रैलियों पर तो अभी रोक है, लेकिन इसके साथ ही प्रचारकों की लिस्टें जारी जरूर की जा रही हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से भी स्‍टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मुलायम सिंह यादव का नाम है। इसके बाद अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, नरेश उत्तम पटेल का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

बीजेपी के बागी, सपा के स्‍टार प्रचारक

इसके अलावा सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में हाल ही में बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम भी शामिल है। उनके साथ ही राजपाल कश्यप, राजीव राय, राम आसरे विश्वकर्मा भी स्टार प्रचारकों में शामिल किए गए हैं। किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: