
योगी राज में दुष्कर्म पीड़िताओं को नहीं मिलता है न्याय – कांग्रेस
दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी 41 दिन तक फरार रहे। पीड़िता के जान देने के 12 घंटे के अंदर ही चारों आरोपी गिरफ्तार हो गए।
- पुलिस पर अभी भी योगी सरकार का इकबाल कायम नहीं
लखनऊ: कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार(yogi government) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संभल (sambhal)जिले एक बार फिर उन्नाव (unnao)और हाथरस (hathras)जैसी दुष्कर्म की घटना हुई है। दुष्कर्म पीड़िता को संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के कुढ़फतेहगढ़ थाने में एफआईआर कराने के बाद 41 दिन तक न्याय नहीं मिला और पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी 41 दिन तक फरार रहे। पीड़िता के जान देने के 12 घंटे के अंदर ही चारों आरोपी गिरफ्तार हो गए। इससे यह स्पष्ट होता है कि चारों आरोपियों को 41 दिन तक पुलिस गिरफ्तार करने से बचती रही। उत्तर प्रदेश पुलिस पर अभी भी योगी सरकार का इकबाल कायम नहीं है।
केंद्र सरकार की नीति ‘‘सीरियल किलर’’ की तरह बर्ताव कर रही है : सिसोदिया
कांग्रेस(congress) प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार जन को न्याय और उचित मुआवजा मिले। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाकर त्वरित कार्रवाई का प्रयास कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा शीघ्र से शीघ्र दिलाई जाए। कुढ़फतेहगढ़ थाना के लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।