
महाराष्ट्र सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी
एक तरफ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ये खबर आ रही है कि राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने इस्तीफा दे दिया है। पी. चिदंबरम(P Chidambaram) कांग्रेस(Congress) के वरिष्ठ नेता होने के साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। चिदंबरम को तमिलनाडु(Tamil Nadu) राज्य से राज्यसभा के लिए चुना गया है। इसके बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र सीट(Maharashtra seat) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट-
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु राज्य से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद महाराष्ट्र में अपनी सीट से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/9qHvhbMeiH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2022
वरिष्ट कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद ने पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले महाराष्ट्र राज्यसभा में अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। राज्यसभा चुनाव 2022 में 11 राज्यों की 41 सीटों पर निर्विरोध सांसदों का चुनाव हुआ। जिन 41 सीटों पर बिना वोटिंग के सांसद चुने गए। निर्विरोध राज्यसभा सांसद की सीट के लिए चुने जाने वाले नामों में कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम और राजीव शुक्ला शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्यसभा में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ट कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा ‘राज्यसभा के माननीय सभापति ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुझे महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला।