
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का थीम्स तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी में लगातार दूसरी बार विजय प्राप्त की है। इस चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों पर लिखी पुस्तक अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश। बता दें कि इस पुस्तक का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले 29 अक्टूबर को लखनऊ में डॉक्टर सौरभ मालवीय के पुस्तक अंत्योदय को साकार करता पुस्तक उत्तर प्रदेश का विमोचन किया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल शिक्षा मंत्री प्रधान सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री मैन पांडे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनेश शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे थे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की नीति सरकार के संकल्प तथा उस संकल्प को पूर्ण करने के अथक प्रयास को दर्शाया गया है। पुस्तक में उत्तर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन को सुखी एवं समृद्ध करने के लिए योगी सरकार के निरंतर काम को दिखाया गया है। पुस्तक में कहा गया है कि भाजपा शासन के 5 वर्ष की समय अवधि में उत्तर प्रदेश में लगभग सभी क्षेत्रों में उन्नत की है। चाहे वह कृषि हो उद्योग, रोजगार, आवास, परिवहन, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य व्यवस्था धर्म संस्कृत, पर्यावरण, सभी में योगी सरकार ने कार्य किए हैं।