India Rise Special

कुमाऊं में खून जमा देने वाली ठंड का कहर, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

हल्द्वानी।  उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में साफ देंखने को मिल सकता है। बीते बुधवार को मौसम विभाग द्वारा दी गयी जनाकारी के अनुसार , पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बागेश्वर व चंपावत जिले में कुछ जगह आंशिक बादल रह सकते हैं।

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, “पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से थोड़ा मजबूत हो सकता है।  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 20 और 21 जनवरी को कुमाऊं मंडल के पहाड़ी इलाकों में हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।  ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात देखने को मिल सकता है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिलेगी। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है।

 

कुमाऊं क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान 

 

स्थान अधिकतम न्यूनतम

 

हल्द्वानी 18.7 7.4

 

पंतनगर 12.4 7.9

 

नैनीताल 13.5 5.6

 

मुक्तेश्वर 15.1 5.7

 

अल्मोड़ा 21.5 2.5

 

बागेश्वर 21.7 7.8

 

चम्पावत 15.1 0.5

 

पिथौरागढ़ 19.1 3.5

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: