
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, अब मुफ्त में मिलेगी जिम सुविधा
हिसार। परिवार का ध्यान रखते – रखते महिलाए खुद का ध्यान रखना ही भूल जाती है, यही वजह से की वे अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहती है. ऐसे में हरियाणा की महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. जिसके चलते अब हरियाणा की महिलाओं के प्रशासन विशेष कार्यक्रम का अयोजन करने वाली है. जिसके अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त जिम सुविधा का लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़े :- मथुरा: धर्म रक्षा संघ ने कोर्ट में दाखिल किया प्रार्थना पत्र, 1 जुलाई को होगी सुनवाई…
जिला प्रशासन की तरफ से गृहणियों के लिए मिसिज वैलनेस जोन स्थापित कर रहा है। जिसमें वातानुकूलित जिम व अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से योगाभ्यास करवाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
वैलनेस जोन उपायुक्त डा प्रियंका सोनी इस सुविधा से जुडी जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ”राजगढ़ रोड़ स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के समीप हाकी ग्राउंड में वैलनेस जोन की स्थापना की जाएगी। गृहणियों को जिम में नि:शुल्क योगाभ्यास करवाया जाएगा। प्रथम चरण में 100 महिलाओं को नि:शुल्क योगाभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए महिलाएं उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नंबर 01662-232045 पर अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। गृहणियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं जानकारी देने के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। सेमिनार में चिकित्सकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, आयकर, लेखांकन, घरेलू हिंसा सहित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जाएगी।”
ये भी पढ़े :- मणिपुर के सामुदायिक हॉल में आईईडी बम ब्लस्ट, एक व्यक्ति की हुई मौत, चार लोग बुरी तरह से जख्मी
इसके आगे बोलते हुए उन्होंने कहा की, ” इसके लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले भी हिसार की डीसी ने महिलाओं के लिए नो योर हीमोग्लोबिन अभियान चलाया था। जिसमें जिलाभर की महिलाओं की रक्त की जांच की गई थी। वहीं उन्हें इस बारे में जागरूक भी किया गया था। इसके साथ ही ग्रामीण अंचल और शहर की महिलाओं को महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्में दिखाई थीं। वहीं लघु सचिवालय में अपने छोटे बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए फीडिंग रूम भी बनाया हुआ है। अब जिम बनाने की एक और पहल की जा रही है।”