
हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को दिया फ्री यात्रा का तोहफा, 134 बसों को चलाने का किया एलान
अंबाला : हरियाणा सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर फ्री यात्रा का तोहफा दिया है। रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज ने फ्री यात्रा के चलते पूरी तैयारी कर ली है। बहनें 134 बसों में भाईयों तक आराम से पहुंच सकेंगी। इन रोडवेज बसों की 119 किलोमीटर योजना की 15 बसें चलाई जाएंगी।
शनिवार दोपहर से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं को दी जाने वाली फ्री यात्रा रहेगी। 15 साल तक का बच्चा भी महिलाओं के साथ फ्री में यात्रा कर सकता है।
छावनी बस अड्डे से पहली बस कालका, सुबह 3:20 पर बद्दी के लिए रवाना होगी। अधिकांश रोडवेज की बसें रक्षाबंधन पर चंडीगढ़, कालका, नारायणगढ़, यमुनानगर, पिहोवा, कैथल, कुरुक्षेत्र, पिपली में निरंतर चक्कर लगाएंगी।
रक्षा बंधन पर्व में एक दिन बचा है। वहीं डीआई शमशेर सिंह के अनुसार बसों के संचालन को लेकर चालक और परिचालक को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए हैं कि सफर के वक्त सभी महिलाओं का ख्याल रखा जाएं। उन्हें सुरक्षित तरीके से उनकी मंजिल तक पहुचाया जाए।
इसके सिवा 15 से 20 अतिरिक्त बसों समेत स्पेशल ड्यूटी के अंतर्गत कर्मचारियों को छावनी बस अड्डे पर तैनात किया गया है। भीड़ के बढ़ते ही निर्धारित रूट पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।
रक्षा बंधन के चलते डिपो की ओर से पूर्ण तैयारी कर ली गई है। डिपो की सभी बसों को विशेष रास्तों पर लगाया जाएगा। इसके सिवा कर्मचारियों को भी आदेश दिए जायेंगे हैं कि इस दिन वह महिला यात्रियों का पूरी तरह से ध्यान रखे। दौरान उन्हें कोई परेशानी यात्रा के न होने पाए।