Politics

बी.एस येदुरप्पा आज दे सकते हैं इस्तीफा, विकल्प के तौर पर जोशी और निरानी सबसे आगे

आज होगा मुख्यमंत्री येदुरप्पा के राजनीतिक भविष्य का फैसला। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आज मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा को लेकर भाजपा आलाकमान ले सकता है फैसला।

कर्नाटक मुख्यमंत्री बी.एस येदुरप्पा स्तर की कवायद पर आज पूर्णविराम लग सकता है। आज मुख्यमंत्री येदुरप्पा के राजनीतिक भविष्य पर फैसला होगा। कर्नाटक में काफी दिनों से चले आ रहे हैं नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आज मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा को लेकर भाजपा आलाकमान फैसला ले सकता है।

ऐसे में सभी की निगाहें बीजेपी के आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई है। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने कहा कि मैं शाम तक पार्टी आलाकमान से सुझाव की उम्मीद करता हूं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा वह मीडिया को भी पता चल जाएगा।

अपने पाठकों को हम बता दें कि सियासी बुद्धिजीवियों ने यह अनुमान लगाया गया है कि भाजपा आलाकमान के मैसेज में मुख्यमंत्री येदुरप्पा को पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। अपनी हाल की दिल्ली यात्रा के दौरान येदियुरप्पा ने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि वो रविवार को आलाकमान के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मीडिया से वार्ता में कहा था कि वो पार्टी के केंद्रीय नेताओं के फैसले का पालन करेंगे और 26 जुलाई से पार्टी को मजबूत करने के अपने काम को जारी रखेंगे। उन्होंने बताया था कि अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो वो 26 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे।

दो नामों पर विचार

इस बीच कर्नाटक के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम शीर्ष पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भूस्खलन से पर्यटकों की गाड़ी पर गिरे पत्थर, 9 की मौत, 3 घायल

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: