
हादसा ! बुलंदशहर में तीन बसों में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया
बुलंदशहर :उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली बदायूं हाईवे पर यात्रियों से भरी तीन बसों की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 5 यात्रियों की हालत गंभीर है। हादसे से यातायात बाधित हो गया है। पुलिस वह राहगीरों की मदद से घायलों को बस से निकाल अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बसों में सवार यात्री दीपावली मनाने घर जा रहे थे।
बता दें कि छोटी दीपावली पर हर कोई अपने घर की तरफ दौड़ लगा रहा है ताकि दीपावली अपने घर जाकर मना सकें। त्योहार के चलते ट्रेन ए बसें सभी पब्लिक वह कर खचाखच भरे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बदायूं जा रही रोडवेज बस की आज सामने की तरफ से आ रही है 1 यात्रियों से भरी प्राइवेट बस से टक्कर हो गई तभी पीछे से दूसरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची सलेमपुर थाना पुलिस ने यात्रियों को अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वही घायल यात्रियों का कहना है कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था कई यात्री उसे बार-बार धीमी गति से बस चलाने के लिए कह रहे थे लेकिन वह कई वाहनों को ओवरटेक करते तेजी से ले जा रहा था।