
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ लंबे समय तक राजनीति करने वाले वीरपाल सिंह यादव ने अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का भी साथ छोड़ दिया। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल हो जाने के चर्चाओं के बीच वीरपाल सिंह यादव एक बार फिर समाजवादी खेमे में लौट आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर यह बात स्पष्ट की। आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से अलग कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव के साथ वीरपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी छोड़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। वीरपाल सिंह यादव के साथ महिला विधायक महिपाल सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्र सेन सागर मलखान सिंह यादव समेत अन्य कई नेता शामिल हुए थे।
सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल वीरपाल सिंह का अचानक सपा को छोड़कर चले जाना लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा है लेकिन शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद एक बार बार फिर सपा में वापसी कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल हो जाने के बीच बसपा के पुराने नेताओं को अखिलेश यादव नेवता दे रहे इसी के चलते वीरपाल सिंह यादव उनसे मिलकर सपा में लौट रहे हैं।