
सांप के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने दिया ताबड़तोड़ रिएक्शन
सांप खतरनाक होते हैं। इस कारण लोग सांप से दूरी बनाना ही पसंद करते हैं। बरसात के मौसम में सांप अक्सर बाहर निकलते हैं और कई बार हमें रास्ते में, सड़क या किसी पेड़ पर भी नजर आ जाते हैं। कई बार तो सांप घर के अंदर भी घुस जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के घर में सांप घुस गया था, जिसे महिला ने घर से बाहर निकाला।
सांप के साथ महिला ने ऐसा कुछ किया जिसे देखने के बाद आप भी महिला की तारीफ करेंगे। इस वायरल वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, कि उन्हें नहीं पता कि वो महिला कौन है, लेकिन वो 3 C की तरह इसे हैंडल कर रही है, कुल, काम और कलेक्टेड।
उन्होंने आगे लिखा कि हमें ऐसे और लोगों की जरूरत है जो वाइल्डलाइफ की इज्जत करें। कई लोग कमेंट करके महिला की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में बताया कि ये कोबरा नाग है, जो बेहद खतरनाक नाग होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला एक पतली सी लकड़ी लेकर नाग को घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।
इस दौरान वह बाहर निकलने लगता है और अपना फन उठाकर महिला को देखता रहता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला सांप को मार डालेगी,लेकिन असल में ऐसा नहीं होता हैं। वह सांप को बड़े प्यार से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। बड़े आराम से नाग भी बाहर निकल जाता है।
Don’t know who this compassionate woman is but hats off to her for her handling of the snake with three Cs – Cool, Calm and collected. We need more people like her who respect wildlife 👍🙏#Respectwildlife vc-shared pic.twitter.com/ZLQAE3B3C3
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) September 6, 2021
यह भी पढ़ें- पंजशीर प्रांत पर तालिबान की हूकुमत, गवर्नर ऑफिस समेत कई जगह फहराया अपना झंडा