PoliticsTrendingUttar Pradesh

Gandhi Jayanti 2021: अखिलेश यादव बोले- गांधीवादी विचारधारा से ही देश की प्रगति संभव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में और हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में बापू के चित्रों पर पुष्पांजलि दी और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सभी को गांधी जयंती की बधाई दी।

लोहिया सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य, अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी आवश्यकता है। गांधी जी और शास्त्री जी के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा। भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं।

गोडसे के नाम से भाजपा पर साधा निशाना

सपा सुप्रीमो ने कहा, अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिये बापू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में अनेकों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिससे देश स्वतंत्र हुआ। गांधीवादी विचार से ही देश की प्रगति सम्भव है। लेकिन गांधी जी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गांधी आश्रम हजरतगंज में गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। राजेन्द्र चैधरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। खादी आश्रम में प्रबन्धक और कर्मचारियों ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। उन्होंने खादी, चर्खा एवं गांधी साहित्य भी भेंट किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी ही खादी को प्रोत्साहन देते हैं। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध था। जहां पूरी दुनिया गांधी दर्शन की ओर देख रही है वहीं भारत में गांधी जी के विचारों का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है। समाजवादियों को इसे बचाना है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: