
लखनऊ : राजधानी में मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, नया रिकॉर्ड बनाने की योजना
हर बूथ पर 500 से अधिक लोगों का टीकाकरण
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण मैं एक नया मुकाम हासिल कर देश में इतिहास रच दिया है। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन वैक्सीनेशन से जुड़े पुराने रिकार्डों को फिर से दोहराने की दहलीज पर है। आज राजधानी लखनऊ में महा अभियान चलाया जा रहा है। डीएम अभिषेक प्रकाश के अनुसार महा अभियान के दौरान 400 अधिक केंद्रों पर या अभियान संपन्न होगा।
गौरतलब है कि इस महाअभियान के लिए राजधानी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है इसके लिए 433 केंद्रों पर 991 भूत तैयार कर लिए गए हैं जिस में औसतन हर बूथ पर 500 से अधिक लोगों का टीकाकरण होगा।
जिला स्तर के चिकित्सालयों को किया गया शामिल
राजधानी में मां वैक्सीनेशन अभियान के चलते हैं 433 केंद्रों पर 12 जिला स्त्री चिकित्सालय को शामिल किया गया है। जिसमें बलरामपुर चिकित्सालय ,डॉक्टर एस पीएम चिकित्सालय, लोक बंधु ,रानी लक्ष्मीबाई ,केजीएमयू, बी आई डी, झलकारी बाई, अवंती बाई और अन्य अस्पतालों को जोड़ा गया है।
महा अभियान के लिए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
राजधानी में आज चल रहे महा वैक्सीनेशन अभियान को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अफसरों को खास निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन के संबंध में कोई भी असुविधा ना हो पाए। वृद्ध लोगों के लिए वॉलिंटियर्स की सुविधा प्रदान की गई है। सभी केंद्रों पर व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है।