
रात 12 बजकर एक मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। आरंभिक सूचनाओं में भूकंप का केंद्र जोशी मठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, ये हुआ बदलाव
मसूरी में भी लोगों को घरों की चीजें हिलती हुई दिखीं। मसूरी निवासी रजत अग्रवाल, पुष्पा पडियार, अमित गुप्ता, शिव अरोड़ा ने बताया कि झटके महसूस होते ही वो घरों से बाहर निकल आए। हालांकि फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली।

वहीं सुबोध उनियाल ने कहा कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी जो संख्या है वह कम नहीं है। इसलिए सरकार ने कर्फ्यू को बरकरार रखने का निर्णय किया। सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पू्र्व की तरह आवश्यक सेवाओं दूध, मीट-मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेंगी।
उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकान आम जनता के लिए 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तक खुलेंगी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आज जनता को आवाजाही में छूट रहेगी। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने तबादला सत्र शून्य घोषित कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश भी जारी किया जा चुका है।